जैसलमेर । आपको यहां पर मिलेगा नगरपरिषद क्षेत्र का पूरा हाल चाल । इस शहर के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकार अपनी जनता के लिए क्या क्या नई योजनाएं ले कर आ रही है । किन पुरानी योजनाओं को बंंद किया गया और किन पुरानी योजनाओं को आगे विकसित करने का प्रयास किया ।
इसके अलावा इस प्लेटफार्म पर आपके सामने आपके वार्ड में कितनी धनराशि से कितना खर्च हुआ उसकी भी जानकारी अपडेट की जाती रहेगी । वार्ड पार्षद ने अपने वार्ड के लिए क्या क्या प्रस्ताव पेश किए हैं उसकी भी जानकारी वार्डवाईज दी जा रही है ।
पार्षदों द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का ब्यौरा भी सचित्र प्रस्तुत करने का प्रयास रहेगा । आशा है आपका सभी का सहयोग मिलेगा, प्रतिक्रियाएं मिलेगी तो इसे और अधिक सुव्यवस्थ्ति किया जा सकता है ।
